आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जिले में अवैध शराब निष्कासन, भंडारण, विक्रय और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तहबरपुर पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में तीन अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 40 पेटी (480 बोतल) अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹2,21,400 आंकी गई है।

गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से विभिन्न ब्रांड्स की कुल 40 पेटी (480 बोतल) शराब बरामद की गई, जिसका विवरण निम्नानुसार है:
- ROYAL STAG – 20 पेटी (240 बोतल), कीमत ₹96,000
- MAGIC MOMENTS – 13 पेटी (156 बोतल), कीमत ₹78,780
- ROYAL CHALLENGE – 06 पेटी (72 बोतल), कीमत ₹37,800
- Signature – 01 पेटी (12 बोतल), कीमत ₹8,820
- अन्य बरामदगी – 02 DCM वाहन, 02 मोबाइल फोन, ₹2,160 नकद।
गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 12 मार्च 2025 को पुलिस टीम टीकापुर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मधशिया अंडरपास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास दो DCM वाहनों को रोका। गहन तलाशी लेने पर दोनों गाड़ियों के टूल बॉक्स से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
- गुरुप्रीत सिंह (24 वर्ष), निवासी बस्सी पठाना, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब।
- सुखविंदर सिंह (28 वर्ष), निवासी किला मोहल्ला, बस्सी पठाना, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब।
- राजू सिंह (40 वर्ष), निवासी बहेड़, थाना बस्सी पठाना, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब।
अवैध तस्करी का तरीका:
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पंजाब से एटलस साइकिल का सामान लोड कर बिहार जाते थे और रास्ते में हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब खरीदकर उसे बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। वहां से कबाड़ लादकर वापस पंजाब जाते थे। इस तरीके से उन्हें भारी मुनाफा होता था।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज:
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तहबरपुर में मु.अ.सं. 55/25 धारा 60, 63, 72 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थाना तहबरपुर: उ.नि. उमाकांत शुक्ला, उ.नि. लोकेश मणि त्रिपाठी, उ.नि. मानवेन्द्र प्रताप सिंह सहित पुलिस बल।
स्वाट टीम: प्रभारी संजय कुमार सिंह, उ.नि. शहबान, हे.का. सतेंद्र यादव आदि।
सर्विलांस टीम: प्रभारी उ.नि. अतुल कुमार मिश्रा, हे.का. उमेश यादव, कां. आलोक कुमार आदि।
आजमगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस आगे भी इस तरह की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।


- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद