

लखनऊ: सआदतगंज के हसनपुरिया निवासी गुलशन जहरा ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 20 दिसंबर 2021 को उनके पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया।
गुलशन के मुताबिक, उनके पति इजहार हसन ने 4 अक्टूबर 2024 को एकतरफा तलाकनामा भेज दिया और 23 दिसंबर को दूसरा निकाह कर लिया।
पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
गुलशन जहरा ने अपने पति मुफ्तीगंज निवासी इजहार हसन, सास शकीला बानो, ससुर सिब्ते हसन, ननद रीना हसन और ननदोई शहाब आलम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
गुलशन जहरा का निकाह नवंबर 2007 में हुआ था और उनकी एक बेटी भी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार