आजमगढ़: थाना सिधारी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान खेमऊपुर मोड़ से एक अभियुक्त को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
दिनांक 14 फरवरी 2025 को उपनिरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया और उनकी टीम ने सुबह 4:25 बजे चेकिंग के दौरान अभियुक्त नफीस अहमद पुत्र अब्दुल वली, निवासी पुरा दुल्हन, थाना मुबारकपुर, जिला आजमगढ़, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से .32 बोर की एक पिस्टल बरामद की गई।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिधारी में मुकदमा संख्या 65/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त नफीस अहमद के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास की सूची निम्नलिखित है:
- मु0अ0सं0 0574/05 – धारा 120बी/201/302 भादवि, थाना मुबारकपुर।
- मु0अ0सं0 0202/06 – धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, थाना मुबारकपुर।
- मु0अ0सं0 45/15 – धारा 8बी/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना मुबारकपुर।
- मु0अ0सं0 139/16 – धारा 147/295ए/332/336/442/353/427/504 भादवि एवं 7 CLA एक्ट, थाना मुबारकपुर।
- मु0अ0सं0 142/16 – धारा 147/295ए/353/356/379/427/504/506 भादवि एवं 3/4 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, थाना मुबारकपुर।
- मु0अ0सं0 152/16 – धारा 395/427 भादवि, थाना मुबारकपुर।
- मु0अ0सं0 231/17 – धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना मुबारकपुर।
- मु0अ0सं0 121/18 – धारा 323/504/506 भादवि एवं 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट, थाना मुबारकपुर।
- मु0अ0सं0 235/20 – धारा 307 भादवि, थाना मुबारकपुर।
- मु0अ0सं0 38/21 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मुबारकपुर।
- मु0अ0सं0 262/23 – धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना मुबारकपुर।
- मु0अ0सं0 65/25 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सिधारी।
थाना सिधारी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त नफीस अहमद एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, डकैती, अवैध हथियार, एनडीपीएस और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
यह भी पढ़ें –
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद