आजमगढ़ के थाना रौनापार क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप कन्नौजिया (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 14 फरवरी 2025 को हाजीपुर चौराहे से सुबह करीब 9:45 बजे की गई।

घटना का विवरण पीड़िता की मां ने 28 जनवरी 2025 को थाना रौनापार में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि संदीप कन्नौजिया, पुत्र प्रहलाद कन्नौजिया, निवासी मसुरियापुर, थाना रौनापार, ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी की। इस मामले में थाना रौनापार में मुकदमा संख्या 26/25 धारा 3(5)/74/115(2)/352/351(2)/131/333 बीएएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले में 7/8 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। गिरफ्तारी का विवरण महिला उपनिरीक्षक पूनम विश्वकर्मा और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया।पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी संदीप ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया और अदालत में वकील के माध्यम से अपनी सफाई देने की बात कही। संदीप कन्नौजिया का आपराधिक इतिहास पहले से ही दर्ज है। इसके खिलाफ निम्नलिखित मामले दर्ज हैं: 1. मुकदमा संख्या 26/25, धारा 3(5)/74/115(2)/352/351(2)/131/333 और 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना रौनापार। 2. मुकदमा संख्या 220/24, धारा 307/323/504/506 भादवि, थाना रौनापार। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें –
- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार