आजमगढ़, 13 फरवरी 2025: फूलपुर थाना क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त उमैर पुत्र खुर्शीद, निवासी इस्लामपुरा, थाना जहानागंज, आजमगढ़ को पुलिस ने गिट्टी-बालू की दुकान के पास सहजेरपुर पुलिया से बुधवार देर रात करीब 12:40 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी के आभूषण, नकदी और घटना में इस्तेमाल किया गया उपकरण बरामद किया है।
चोरी की घटनाएं:
- पहली घटना: दिनांक 04/05 अक्टूबर 2024 की रात को ग्राम रीवां सुल्तानपुर निवासी दुर्गा यादव के नवनिर्मित मकान में अज्ञात चोरों ने घुसकर अटैची से दो सोने की चेन, दो कान के झुमके, मांग टीका, पायल, करधन और ₹2000 नकद चुरा लिए। इस घटना में थाना फूलपुर में मु0अ0सं0-503/24 धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
- दूसरी घटना: दिनांक 10/11 अक्टूबर 2024 की रात ग्राम कौड़िया निवासी संगीता बिन्द के घर की पिछली दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने सोने के झुमके, चांदी की पायल, ₹43000 नगद, कपड़े और अदालती मुकदमे के महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए। इस मामले में मु0अ0सं0-509/2024 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी और बरामदगी:
पुलिस ने अभियुक्त उमैर के कब्जे से निम्न वस्तुएं बरामद की हैं:
- एक जोड़ी चांदी की छोटी पायल
- एक जोड़ी चांदी की बड़ी पायल
- ₹2800 नकद
- एक लोहे का नुकिलादार सब्बल (रम्मा)
पुलिस कार्रवाई:
विवेचना अधिकारी व0उ0नि0 गंगा राम विन्द और उनकी टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
- मु0अ0सं0-503/2024 के तहत धारा 305/317(2) बीएनएस
- मु0अ0सं0-509/2024 के तहत धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस
- फूलपुर पुलिस के अनुसार, अभियुक्त उमैर से आगे की पूछताछ के दौरान और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
- Azamgarh News: ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता, 23 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास
- Azamgarh News : सरायमीर थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति में बड़ी कामयाबी, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना
- ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जहरीली शराब विक्रय के मामले में आरोपी को सजा
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में बड़ी सफलता, जहरीली शराब विक्रेता को कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माना