आजमगढ़: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन, और सम्मान हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के तहत आज दिनांक 14 फरवरी 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जनपद आजमगढ़ के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। इन कार्यक्रमों में घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो कानून, बाल विवाह रोकथाम, और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ अपराधों पर चर्चा की गई।

साथ ही, महिलाओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई:
- वीमेन पावर लाइन (1090)
- पुलिस आपातकालीन सेवा (112)
- सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076)
- चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098)
- वन स्टॉप सेंटर (181)
- साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930)
- स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102)
- एम्बुलेंस सेवा (108)
- जनसुनवाई पोर्टल
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की ओर से पुलिस चौपाल और पाठशालाओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को न केवल उनके अधिकारों के प्रति शिक्षित करना है, बल्कि उन्हें सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रेरित करना भी है। मिशन शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों की आम जनता और प्रतिभागियों ने सराहना की।

यह भी पढ़ें –
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद