आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कंधरापुर पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।दिनांक 11 फरवरी 2025 को थाना कंधरापुर पुलिस ने चार थानों में हुई 11 चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चोरी के सामान (कीमत ₹1 लाख) और ₹18,000 नकद के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक भगत सिंह और उनकी टीम भवरनाथ चौराहे पर गश्त के दौरान चोरी की घटनाओं का अनावरण करने में जुटी थी। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि भोर्रा मकबुलपुर स्थित छोटा बाग मजार के पास कुछ चोर चोरी के सामान को जलाने की कोशिश कर रहे हैं। टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- अभिषेक यादव उर्फ निखिल पुत्र महेंद्र यादव, निवासी खोजापुर माधोपट्टी, थाना कंधरापुर, उम्र 23 वर्ष।
- सूरज पासवान पुत्र दीपचंद्र पासवान, निवासी खोजापुर माधोपट्टी, थाना कंधरापुर, उम्र 22 वर्ष।
फरार अभियुक्त
- शैलेश यादव पुत्र बाढ़ू यादव, निवासी खोजापुर माधोपट्टी।
- हरिकेश यादव पुत्र नाम नगीना यादव, निवासी देवपार।

बरामदगी का विवरण
- ऑडियो मैक्स मशीन, एलसीडी मॉनिटर, डीवीआर (अधजला), वायरलेस माइक।
- दरवाजे की कुण्डी, प्लग लिंक, समरसेबल।
- 40 किलो गेहूं और 60 किलो चावल।
- सफेद धातु की एक जोड़ी पायल और गले की चेन।
- ₹18,000 नकद।
- एक अवैध देसी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस।
अनावरण किए गए मुकदमे
गिरफ्तार अभियुक्तों से जुड़े कुल 11 मुकदमों का अनावरण किया गया है। इनमें थाना तहबरपुर, निजामाबाद और कंधरापुर की चोरी की घटनाएं शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- निरीक्षक अपराध भगत सिंह
- व0उ0नि0 रमेश कुमार
- उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह
- का0 अर्जुन गुप्ता
- का0 विनय यादव
- हे0का0 सुरेंद्र शर्मा
- का0 उपेंद्र कन्नौजिया
- का0 सोनू कुमार
- हे0का0 भानु प्रताप यादव
- का0 अमरेश कन्नौजिया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का बयान
एसएसपी हेमराज मीना ने इस बड़ी सफलता के लिए कंधरापुर पुलिस टीम की सराहना की और अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह भी पढ़ें –
- सरायमीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पटाखों की भारी खेप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- थाना कन्धरापुर पुलिस की बड़ी सफलता — अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त शनि उपाध्याय गिरफ्तार, NDPS एक्ट में भी है हिस्ट्रीशीटर
- थाना मुबारकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त दक्षराज यादव उर्फ मेटू गिरफ्तार, आलाजुर्म लोहे का डिस्क ब्रेक रिंग बरामद
- थाना पवई पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
- मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक