आजमगढ़, 03 फरवरी 2025: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद आजमगढ़ में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया।

इस अभियान के तहत घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध एवं महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों की जानकारी दी गई। साथ ही, महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए, जिनमें प्रमुख हैं:
- वीमेन पावर लाइन – 1090
- पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
- सीएम हेल्पलाइन नंबर – 1076
- चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर – 1098
- वन स्टॉप सेंटर – 181
- साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930
- स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102
- एम्बुलेंस सेवा – 108
- जनसुनवाई पोर्टल एवं स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क

इस अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला एवं चौपाल लगाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें आत्मरक्षा, कानूनों की जानकारी और हेल्पलाइन सेवाओं के उचित उपयोग के बारे में भी बताया गया।
जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें–
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद