भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने नाविक जनरल ड्यूटी (GD) और नाविक डोमेस्टिक ब्रांच (DB) के लिए भर्ती प्रक्रिया 02/2025 बैच के तहत शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 फरवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2025 (रात्रि 11:30 बजे तक)
- परीक्षा तिथि: अप्रैल 2025
- एडमिट कार्ड उपलब्ध: परीक्षा से पहले
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹ 300
- एससी/एसटी: शुल्क नहीं लगेगा
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 22 वर्ष
आवेदकों का जन्म 01 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच होना चाहिए।
रिक्ति विवरण
कुल पद: 300
- नाविक जनरल ड्यूटी (GD): 260 पद
- शैक्षणिक योग्यता: भौतिकी और गणित विषयों के साथ 10+2 पास।
- नाविक डोमेस्टिक ब्रांच (DB): 40 पद
- शैक्षणिक योग्यता: कक्षा 10वीं पास।
श्रेणीवार रिक्तियां
पद | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल |
---|---|---|---|---|---|---|
नाविक जनरल ड्यूटी | 100 | 25 | 68 | 39 | 28 | 260 |
नाविक डोमेस्टिक ब्रांच | 16 | 04 | 09 | 08 | 03 | 40 |
आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन करें: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षिक प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ तैयार रखें।
- आवेदन पत्र को सबमिट करने से पहले उसका पूर्वावलोकन करें और सभी विवरण जांचें।
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।
- आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य लें।
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य विवरण और अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ?