Wed. Sep 16th, 2026

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम

शेयर जरूर कीजिए.


केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय की छात्रा कृतिका त्रिपाठी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंशुमान सिंह ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अंशिका यादव ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय में अपना दबदबा कायम रखा।

इस वर्ष विद्यालय के कुल 248 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। परिणाम के अनुसार 26 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 98 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 148 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक तथा 194 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने शानदार उपलब्धि हासिल की। अंग्रेजी में नंदिनी गोंड ने 98 अंक, हिंदी में कृतिका त्रिपाठी ने 99 अंक, गणित में सुमंत सिंह ने 96 अंक, विज्ञान में कृतिका त्रिपाठी ने 98 अंक, सामाजिक विज्ञान में कृतिका त्रिपाठी एवं अंशुमान सिंह ने 98-98 अंक तथा सूचना प्रौद्योगिकी में आदित्य यादव ने 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. कृष्णमोहन त्रिपाठी, उप प्रबंधक वेदांत त्रिपाठी, शैक्षणिक सलाहकार एस.पी. शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्षा नियति त्रिपाठी एवं प्राचार्या श्रीमती सपना सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *