Sun. Sep 27th, 2026

Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

बैठक में कुल 09 प्रकरणों में पक्षकारों को मीडिएशन के लिए बुलाया गया, जिनमें से 08 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। गहन काउंसलिंग के बाद 01 प्रकरण में आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जबकि 06 मामलों में दम्पत्तियों ने आपसी कुशलता प्रकट की। शेष मामलों में अगली तिथि तय कर पुनः सुनवाई के लिए निर्देशित किया गया।

समझौता हुए मामले में पारिवारिक विवाद, मारपीट, गाली-गलौज और भरण-पोषण से जुड़े मुद्दे शामिल थे, जिन्हें सुलझाकर परिवार को फिर से जोड़ने का प्रयास किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे परिवारों को जोड़ने और पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।

इस दौरान काउंसलर डॉ. उमेशचन्द्र पाण्डेय, गिरीश सिंह पटेल, उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, सुनील कुमार गुप्ता तथा महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे। एक प्रकरण में संगीता यादव निवासी गौरा, थाना कप्तानगंज का सफल समझौता कराया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *