Sun. Sep 13th, 2026

Azamgarh News : सरायमीर थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

थाना सरायमीर पुलिस ने छिनैती की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी विनय प्रताप यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना सरायमीर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दिनांक 25 जनवरी 2026 को लगभग 19:20 बजे वह संजरपुर बाजार से सरायमीर की ओर पैदल जाते समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अंगेठी ढाबा के पास पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 304 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा सीईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल नंबर को ट्रेस पर लगाया गया।

दिनांक 29 जनवरी 2026 को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना एवं मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तों को समय लगभग 11:56 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्यवाही के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद मोबाइल फोन (VIVO V20) बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजू बनवासी पुत्र महेन्द्र बनवासी उम्र लगभग 26 वर्ष तथा राजमन पुत्र महेन्द्र बनवासी उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी रिवा बंभनगांव थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।

अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राकेश उपाध्याय, कांस्टेबल मुन्दन कुमार एवं हेड कांस्टेबल ओमकार शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *