Azamgarh News: बरदह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट और थाना देवगांव क्षेत्र के मंदिर में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट का लगभग ₹92,000 नगद, मोबाइल, ग्राहक सेवा केंद्र का रजिस्टर, मंदिर से चोरी हुआ पीतल का घंटा और अवैध असलहा बरामद किया है।10 अक्टूबर 2025 को वादी पतिराम प्रजापति निवासी सकरामऊ थाना बरदह ने सूचना दी थी कि उनका पुत्र दीपक प्रजापति, जो गौरा बादशाहपुर में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है, केंद्र से ₹1,50,000 लेकर घर लौटते समय दुर्गापुर पुलिया के पास दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उसका बैग लूट लिया। इस संबंध में थाना बरदह में मामला पंजीकृत किया गया था।17 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना बरदह पुलिस ने रामपुर पुलिया के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त हैं —
1. आशुतोष सिंह पुत्र संजीव सिंह, निवासी सिधौना मानिकपुर, थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़
2. गौरव जायसवाल पुत्र हरिलाल, निवासी सकटही, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर
3. विपिन यादव पुत्र राजपत यादव, निवासी सकरामऊ, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
- गौरव जायसवाल के पास से ₹8,600 नगद, ₹1,090 मंदिर लूट से संबंधित राशि, एक बैग, ग्राहक सेवा केंद्र का रजिस्टर, मुहर, मोबाइल और अन्य सामान।
- आशुतोष सिंह के पास से ₹6,100 नगद, एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, काली ग्लैमर मोटरसाइकिल (UP50CL9953) और मंदिर लूट का पीतल का घंटा।
- विपिन यादव के पास से ₹7,800 नगद और एक मोबाइल बरामद।
अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। 10 अक्टूबर को उन्होंने अपने साथियों आनंद यादव, संदीप यादव और शिवम उर्फ पग्गू यादव (सभी निवासी थाना चन्दवक, जौनपुर) के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से कुल ₹92,000 की लूट की गई थी, जिसे बाद में आपस में बाँट लिया गया।
1. आनन्द यादव पुत्र राम सकल यादव, ग्राम चिटको, थाना चन्दवक, जौनपुर
2. संदीप यादव पुत्र रामजीत यादव, ग्राम चिटको, थाना चन्दवक, जौनपुर
3. शिवम उर्फ पग्गू यादव पुत्र मगरु यादव, ग्राम मडही, थाना चन्दवक, जौनपुर
गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बरदह और देवगांव में लूट व आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं।
- थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मय हमराह, थाना बरदह
- उ0नि0 संजय कुमार मय हमराह, थाना बरदह
- उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा मय हमराह, थाना देवगांव
- प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, SOG प्रथम टीम
- का0 उमेश यादव व OP दिनेश यादव, सर्विलांस टीम, जनपद आजमगढ़