Wed. Sep 16th, 2026

सिधारी में S.N.R.D. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

शेयर जरूर कीजिए.


सिधारी स्थित S.N.R.D. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक श्री सत्य प्रकाश तिवारी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की।

विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भारतीय संस्कृति में गुरु या शिक्षक को ऐसे प्रकाश के स्रोत के रूप में माना गया है, जो ज्ञान की दीप से अज्ञान के अंधकार को दूर कर जीवन को सही मार्ग पर ले जाता है। शिक्षक का स्थान सर्वोपरि है।”

इस अवसर पर निदेशक शिवम तिवारी ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर, उन पर पुष्प वर्षा करते हुए मुँह मीठा कराया। साथ ही प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी ने सभी अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्दन गौतम एवं संदीप गुप्ता सहित सभी शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राकेश यादव, सागर, हर्षदीप, दीपक, श्रवण सिंह, डीपी, विनय गिरी, मुकेश, आकाश, सुनीता, मीना, स्वेता, निशा, नेहा, रिया, रुचि, सविता, समीरा, शिवंशी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *