Sun. Sep 13th, 2026

थाना-सिधारी: रंगदारी माँगने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तारआजमगढ़ | 05 सितंबर 2025

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ जनपद के थाना सिधारी पुलिस ने रंगदारी माँगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 19 जून 2025 को वादी काजू यादव पुत्र सुरेंद्र यादव, निवासी कटघर, थाना सिधारी ने थाना सिधारी पर तहरीर दी थी कि अभियुक्त अमन सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह, निवासी दौलतपुर, थाना सिधारी, अंकित यादव पुत्र राजेंद्र यादव, निवासी नीवी बुजुर्ग, थाना मुबारकपुर, तथा उनके दो अन्य अज्ञात साथियों ने मिलकर उससे गुंडा टेक्स के नाम पर रंगदारी माँगी।

मना करने पर अभियुक्तों ने वादी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान अभियुक्त अमन सिंह ने असलहा लहराते हुए दुकान न चलने देने और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में मु0अ0सं0 307/2025, धारा 308(5)/115(2)/352/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

दिनांक 04 सितंबर 2025 को थाना सिधारी पुलिस टीम उ0नि0 विधनेश वर्मा मय हमराह का0 सुरेंद्र कुमार एवं का0 अनुराग तिवारी द्वारा छतवारा से हाइडील चौराहे जाने वाले मार्ग के बेलनाडीह गेट के पास से अभियुक्त अंकित यादव पुत्र राजेंद्र यादव (उम्र 23 वर्ष) को समय करीब 13:10 बजे गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 261/2021 धारा 323/504/506 IPC थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
  2. मु0अ0सं0 393/2025 धारा 115(2)/3(5)/351(3)/352 बीएनएस थाना सिधारी, आजमगढ़
  3. मु0अ0सं0 307/2025 धारा 308(5)/115(2)/352/351(2) बीएनएस थाना सिधारी, आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 विधनेश वर्मा, थाना सिधारी
  • का0 सुरेंद्र कुमार, थाना सिधारी
  • का0 अनुराग तिवारी, थाना सिधारी

थाना सिधारी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *