निजामाबादः वारण्टी गिरफ्तारी अभियान में 08 अभियुक्त दबोचे गए

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़, 25 जुलाई 2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे वारण्टी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना निजामाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष हिरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार किए गए वारण्टी अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:

  1. शिव प्रकाश पाण्डेय पुत्र विश्वनाथ, निवासी जमीनकटघर, उम्र 48 वर्ष
  2. अखिलेश पुत्र घुल्लू, निवासी मोलनापुर नेवादा, उम्र 30 वर्ष
  3. कमलेश पुत्र घुल्लू, निवासी मोलनापुर नेवादा, उम्र 37 वर्ष
  4. कैलाश पुत्र मटरू, निवासी मोलनापुर नेवादा, उम्र 38 वर्ष
  5. अनिल गुप्ता पुत्र रामचेत, निवासी काली माता का स्थान, उम्र 28 वर्ष
  6. दुलारे पुत्र कालिचरन, निवासी मुकुन्दपुर, उम्र 52 वर्ष
  7. प्रदीप पुत्र कालिचरन, निवासी मुकुन्दपुर, उम्र 46 वर्ष
  8. मुख्तरूनिसा पत्नी बदरूद्दीन, निवासी घुरीपुर, उम्र 55 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • उ0नि0 चन्द्रजीत यादव, उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह एवं हमराही
  • उ0नि0 कमला प्रसाद, उ0नि0प्र0 उमेश सिंह एवं हमराही
  • म0उ0नि0प्र0 सानिया गुप्ता, म0उ0नि0प्र0 रूपम वर्मा एवं हमराही
  • उ0नि0 शमशाद खाँ, उ0नि0 सुरज प्रसाद एवं हमराही

थाना निजामाबाद पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस द्वारा वारण्टी गिरफ्तारी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Join Us

Leave a Comment