आजमगढ़, जनपद आजमगढ़ में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत व चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसएसपी हेमराज मीना ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 10 निरीक्षकों और 3 उपनिरीक्षकों का आंतरिक तबादला किया है। साथ ही, 2 निरीक्षकों और 1 उपनिरीक्षक को नई तैनाती दी गई है जबकि 1 निरीक्षक और 3 उपनिरीक्षक का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है।
तबादलों की सूची इस प्रकार है:
- शशि मोहन पाण्डेय – कोतवाली से स्थानांतरित होकर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर बनाए गए।
- यादवेंद्र पाण्डेय – सरायमीर से कोतवाली शहर के प्रभारी निरीक्षक बने।
- निहार नंदन कुमार – मुबारकपुर से सरायमीर भेजे गए।
- अनुराग कुमार – मेहनगर से कंधरापुर।
- कृष्ण कुमार गुप्ता – कंधरापुर से गैर जनपद स्थानांतरित।
- संजय सिंह – पुलिस लाइन से मेहनगर।
- वीरेन्द्र कुमार – जहानगंज से तहबरपुर।
- सुदेश कुमार सिंह – तहबरपुर से क्राइम ब्रांच।
- केदारनाथ मौर्य – आरटीसी से महराजगंज।
- विनय कुमार मिश्र – महराजगंज से पीआरओ प्रथम।
- शशिचन्द्र चौधरी – सिधारी से आरटीसी।
- हिमेन्द्र सिंह – पुलिस लाइन से सिधारी।
- देवेंद्रनाथ दूबे – बलरामपुर से कप्तानगंज।
- अनुपम जायसवाल – रौनापार से गैर जनपद।
- मंतोष सिंह (उपनिरीक्षक) – साइबर थाना से रौनापार।
- अखिलेश कुमार सिंह (उपनिरीक्षक) – पुलिस लाइन से गंभीरपुर।
- बसंतलाल (उपनिरीक्षक) – गंभीरपुर से गैर जनपद।
- मनीष पाल – स्वाट प्रथम से मेहनाजपुर।
- वीरेन्द्र कुमार सिंह – मेहनाजपुर से गैर जनपद स्थानांतरित।
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि यह फेरबदल जनपद में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है। इससे थानों में कार्यशैली में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी।


