जनसेवा केंद्र की आड़ में चल रहे फर्जी प्रमाणपत्रों के रैकेट का बुधवार को खुलासा हुआ जब मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर एसओजी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव महेशपुर स्थित केंद्र पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज और उपकरण मिले, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मुकेश देवल के रूप में हुई है, जो खुद को भाजपा सीबीगंज मंडल का महामंत्री बताता है। आरोपी ने अपने घर के नीचे जनसेवा केंद्र खोल रखा था जहां फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, हाईस्कूल व इंटर की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे।
बरामद हुआ यह सामान:
- दो लैपटॉप
- दो प्रिंटर
- वेब कैमरा
- थंब स्कैनर और फिंगरप्रिंट मशीन
- छह रबर स्टांप
- दो एलआरआई सिल्ड
- 27 आधार कार्ड
- एक पैन कार्ड
- एक वोटर आईडी कार्ड
मौके से यह सभी उपकरण और दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने मुकेश देवल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक संगठित फर्जीवाड़ा प्रतीत हो रहा है जिसमें और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है। मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
यह मामला न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि किस प्रकार कुछ लोग राजनीतिक पहचान का लाभ उठाकर आम जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।



- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
