आजमगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति अभियान (फेज-05)” के अंतर्गत आज दिनांक 08 मई 2025 को जनपद आजमगढ़ में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में किया गया।
अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों में गठित मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। इस अवसर पर घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम एवं महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों की पहचान और समाधान से जुड़ी जानकारी दी गई।
साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया, जैसे:
- वीमेन पावर लाइन – 1090
- पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
- चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
- वन स्टॉप सेंटर – 181
- साइबर हेल्पलाइन – 1930
- स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102
- एम्बुलेंस सेवा – 108
- जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाना हेल्प डेस्क एवं राज्य/राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क की विधियाँ।
जागरूकता अभियान के तहत पुलिस की पाठशालाएं एवं चौपालें लगाकर छात्राओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सुरक्षा उपाय अपनाने तथा किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
मिशन शक्ति फेज-5.0 का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाना, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से महिलाओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता और आत्मबल दोनों का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।




- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
