आजमगढ़जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मनीष कुमार, पुत्र सतिराम निवासी जाफरपुर, ने आरोप लगाया कि 9 मार्च को दोपहर करीब 2:00 बजे उसकी माता गुड्डी देवी, नाबालिग भाई अंशू कुमार और बहनों सपना व ज्योति कुमारी के साथ विवाद हुआ। विवाद उस समय हुआ जब गांव के ही धर्मजीत पुत्र जयमंगल, इन्द्रजीत पुत्र जयमंगल, फुलादेवी पत्नी इन्द्रजीत, सचिन पुत्र इन्द्रजीत और चन्द्रिका पुत्र मंगली ने रास्ता बंद कर दीवार जोड़ने की कोशिश की। गुड्डी देवी के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके बेटे-बेटियों को भी बुरी तरह घायल कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों के विरुद्ध सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि बाकी चार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह से बहाल है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई