Thu. Sep 24th, 2026

Azamgarh News :साइबर ठगी और पशु तस्करी पर कार्रवाई: आजमगढ़ पुलिस ने की बड़ी गिरफ्तारी

शेयर जरूर कीजिए.

Azamgarh News :हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 26 अगस्त 2024 को थाना साइबर क्राइम पुलिस आजमगढ़ ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन अभियुक्तों ने फर्जी पतों पर बैंक खाता खुलवाकर एक अंतर्राज्यीय साइबर ठग गैंग के सहयोग से लगभग 2 करोड़ 74 लाख रुपये की ठगी की थी। अभियुक्तों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, 5 एटीएम कार्ड और अन्य कागजात बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के आदेश पर पशुओं की तस्करी और गोवध पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान 25 अगस्त 2024 को थाना सरायमीर की पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर पुरन्दरपुर ईट भट्टे के पास से अभियुक्त महेन्द्र जायसवाल (उम्र 34 वर्ष, ग्राम औरंगाबाद, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस (0.315 बोर), एक मैजिक वाहन और क्रूरता पूर्वक बंधे हुए 3 पशु बरामद किए गए। एक अन्य अभियुक्त फरार हो गया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सरायमीर में निम्नलिखित अभियोग पंजीकृत किए गए हैं:

  1. मुकदमा संख्या 456/24 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960
  2. मुकदमा संख्या 457/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम

गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय, उ0नि0 अखिलेश यादव, का0 विक्रम यादव, का0 विनय कुमार सरोज, म0का0 अनीता कुमारी और म0का0 मनीषा दूबे शामिल थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *