Wed. Sep 16th, 2026

आजमगढ़:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण, पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़, : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस, आजमगढ़ में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड में पुलिस लाइंस और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के आरक्षी, मुख्य आरक्षी, उपनिरीक्षक (उ0नि0) व निरीक्षक शामिल हुए। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड व ड्रोन कैमरा दल का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Join Us

महत्वपूर्ण शाखाओं का निरीक्षण एवं दिशा-निर्देश

परेड के बाद एसएसपी हेमराज मीना ने पुलिस मेस, बैरक, आवासीय परिसर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरटीसी कार्यालय, सब्सिडी कैंटीन, जनपद नियंत्रण कक्ष, मोटर वाहन शाखा, स्टोर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गैस एजेंसी और नफीस कार्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार व बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

यूपी 112 वाहनों की जांच

एसएसपी ने यूपी 112 के दोपहिया और चारपहिया वाहनों का भी निरीक्षण किया और उनमें पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश प्रभारी यूपी 112 को दिए। उन्होंने तैनात कर्मियों की कार्यकुशलता व दक्षता की जांच की और ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को वर्दी दुरुस्त रखने, कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने और जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, उन्होंने यूपी 112 वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरणों को सदैव उपलब्ध रखने, टैबलेट व अन्य तकनीकी उपकरणों की साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जनता के प्रति संवेदनशीलता पर जोर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यों में पूर्ण अनुशासन व निष्ठा बनाए रखें। साथ ही, आम जनता के प्रति संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता का परिचय दें, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास व सहयोग बना रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *