आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया गया।
बुधवार, 26 फरवरी 2025, को जनपद आजमगढ़ के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला एवं बच्चों से जुड़े विभिन्न कानूनों और अधिकारों की जानकारी दी गई, जिसमें घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

इसके अलावा, महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान और सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से –
वीमेन पावर लाइन – 1090
पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
सीएम हेल्पलाइन नंबर – 1076
चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर – 1098
वन स्टॉप सेंटर – 181
साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930
स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102
एम्बुलेंस सेवा – 108
जनसुनवाई पोर्टल व स्थानीय थाना हेल्प डेस्क
जनपद के सभी थानों में पुलिस की पाठशाला और चौपाल लगाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को किसी भी समस्या के समाधान के लिए कानून का सहारा लेने और बेझिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस प्रशासन महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार