Sun. Sep 13th, 2026

आजमगढ़ :मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 115 जोड़ों ने लिया सात फेरे

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ : विकास खंड क्षेत्र सठियांव के परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत सहित नौ विकास खंडों से आए 115 वर-वधू का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। विवाह संपन्न होते ही परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे और नवविवाहित जोड़े दांपत्य जीवन के पवित्र बंधन में बंध गए।

पुष्पवर्षा और मंत्रोच्चारण के साथ हुई विवाह की रस्में

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल यादव, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह और ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और पुष्पवर्षा के साथ किया। इसके बाद पंडित विनय उपाध्याय, गोपाल पांडेय, अंकित पांडेय, ब्रिजेश पांडेय और विश्वनाथ पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संस्कार पूरा कराया।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सठियांव, अज़मतगढ़, जहानागंज, पल्हनी, अतरौलिया, कोयलसा, महाराजगंज, बिलरियागंज और नगर पालिका परिषद मुबारकपुर एवं आजमगढ़ से पंजीकृत 115 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

विवाह प्रमाण पत्र और शुभकामनाएं दी गईं

विवाह संपन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सभी को उनके सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गईं और समाज में समृद्धि एवं सफलता की कामना के साथ आशीर्वाद दिया गया।

Join Us

सरकार की योजना का लाभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उन परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है जो आर्थिक कारणों से अपने बच्चों का विवाह कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सरकार जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान कर रही है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को बड़ा लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल, ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष बृजेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल यादव, खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी, निखिल अग्रवाल, निर्भय राय, ब्लॉक प्रमुख जहानागंज रमेश कन्नौजिया, ब्लॉक प्रमुख अज़मतगढ़ मनीष मिश्रा और सहायक समाज कल्याण अधिकारी सठियांव अंकित सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 


Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *