आजमगढ़। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 81 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया।
दिनांक 17 जनवरी 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल के पर्यवेक्षण में इस कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस लाइन स्थित सभागार में किया गया था। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं के संज्ञानात्मक व लोक कौशल में सुधार करना तथा उन्हें कानून, आपराधिक प्रक्रिया, अपराध अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित करना था।

भ्रमण कार्यक्रम के तहत विशेष प्रशिक्षण
कार्यक्रम के द्वितीय चरण के चौदहवें दिवस में, आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को जनपद आजमगढ़ के 12 थानों (कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, कंधरापुर, मुबारकपुर, जहानागंज, निजामाबाद, गंभीरपुर, देवगाँव, जीयनपुर, तहबरपुर एवं सरायमीर) में विभिन्न कॉलेजों के 81 छात्र-छात्राओं को “भ्रमण कार्यक्रम (4-5 दिवस)” के अंतर्गत वृद्धाश्रम, अनाथालय, महिला आश्रम, किशोर गृह व नशा उन्मूलन केंद्र का प्रशिक्षण दिया गया।

यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को सामाजिक जागरूकता, अपराध नियंत्रण और मानवीय सेवा के प्रति प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
यह भी पढ़ें –
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद