आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्टोन नंबर 188 के पास आधी रात के बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन लखनऊ पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

जानवर को बचाने के प्रयास में पलटी स्कॉर्पियो
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी अनिल चंद पांडे के 28 वर्षीय पुत्र इंद्रप्रकाश पांडेय पंकज श्रीवास्तव की स्कॉर्पियो चला रहे थे। वाहन मालिक का परिवार किसी काम से लखनऊ गया था और सभी लोग रात में वापस लौट रहे थे। स्टोन नंबर 188 के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटना में चालक की दर्दनाक मौत
हादसे में चालक इंद्रप्रकाश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत नाजुक होने के कारण बैठौली स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी रेफर होने के बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
अन्य सवारों को मामूली चोटें
गाड़ी में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। हालांकि, अन्य चार यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आईं। इंद्रप्रकाश पांडेय अविवाहित थे, उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई