आजमगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5716.7507 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनष्टिकरण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

न्यायालय के आदेश पर हुआ विनष्टिकरण
जनपद के 23 थानों में दर्ज 152 मुकदमों से संबंधित गांजा, हीरोइन, स्मैक, डायजापाम सहित अन्य मादक पदार्थ, जिनकी अनुमानित कीमत ₹5.18 करोड़ थी, का निस्तारण किया गया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा इन मादक पदार्थों को मानक के अनुसार मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, भादो, माहुल, मार्टीनगंज थाना क्षेत्र, दीदारगंज स्थित उद्योग में संचालित इंसीनिरेटर/बॉयलर के माध्यम से नष्ट किया गया। इस पूरी प्रक्रिया की फोटो व वीडियोग्राफी भी कराई गई।

विनष्टिकरण प्रक्रिया के दौरान मौजूद अधिकारी:
- श्री ओ.एच. सिद्दीकी – सहायक वैज्ञानिक अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आजमगढ़
- अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन
- अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी
आजमगढ़ पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें–
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई