Wed. Sep 2nd, 2026

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

थाना पवई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को थाना पवई में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने रात के समय पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मु0अ0सं0 128/2026 के तहत धारा 74, 333, 351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान 2 जून 2026 को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का नामजद आरोपी बागबहार नहर पुलिया चौराहे के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर सुबह करीब 6:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन (20 वर्ष) पुत्र रत्तीलाल निवासी ग्राम कोहड़ा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल संजीव यादव एवं कांस्टेबल अनुराग यादव शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *