रानी की सराय पुलिस ने 22.684 किग्रा गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.


जनपद आजमगढ़ के थाना रानी की सराय पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22.684 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन तथा एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में व0उ0नि0 सुशील कुमार एवं उ0नि0 सूरज तिवारी मय हमराह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अवैध गांजा लेकर ग्राम कोटिला कट स्थित करीम होटल के पास खड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दिनांक 20 मई 2026 को सुबह लगभग 09:05 बजे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ऋषभ यादव पुत्र आलोक कुमार निवासी ग्राम अमोला बुजुर्ग थाना कटका जनपद अम्बेडकर नगर तथा संदीप यादव पुत्र बांके निवासी नूरपुर कला थाना कटका जनपद अम्बेडकर नगर के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 22.684 किलोग्राम अवैध गांजा, 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन एवं स्विफ्ट कार संख्या JH01AX7700 बरामद की गई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रानी की सराय में मु0अ0सं0 122/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Comment