Fri. Sep 25th, 2026

Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को घोषित किया गया। इस अवसर पर चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल, हरबंशपुर, आजमगढ़ का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

इंटरमीडिएट वर्ग में रिया चौधरी ने 86.0% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दीक्षा दूबे ने 83.2% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मधूलिका गुप्ता और रिया निषाद ने 83.0% अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हाईस्कूल वर्ग में अनामिका यादव ने 91.83% अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। हिमांशु गुप्ता ने 91.66% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं श्रियम बरनवाल ने 88.83% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Join Us

यदि समग्र प्रदर्शन की बात करें तो हाईस्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 2 छात्र रहे, जबकि 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 21 छात्र रहे। शेष सभी छात्र 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 7 छात्र, 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 14 छात्र तथा 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 13 छात्र रहे। अन्य सभी छात्र 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफल हुए।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. कृष्णमोहन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद शुक्ल तथा प्रधानाचार्य करुणापति मिश्र ने इस उपलब्धि पर सभी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *