Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ के सिधारी स्थित S.N Convent School & College में वार्षिक फल उत्सव, रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन एवं वार्षिक परीक्षा रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक श्री आनन्द प्रकाश तिवारी ने मुख्य अतिथि का बुके, माला, अंगवस्त्र, शील्ड एवं मां सरस्वती का चित्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रियांक तिवारी (मानस), प्रधानाचार्य श्री हरिओम सिंह एवं श्री अरमान सर ने भी माल्यार्पण कर अतिथि का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में नन्हे बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। LKG वर्ग में काव्य गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आराध्या यादव द्वितीय एवं रुचि पांडे तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7वीं CBSE में सिद्धि सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं नंदिनी सिंह द्वितीय एवं रितिक यादव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 11वीं (UP English Medium Humanity) में अनन्या गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पूर्णिमा सिंह द्वितीय तथा धनश्री चौबे तृतीय स्थान पर रहीं।

मुख्य अतिथि प्रो. संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए संस्थान के शैक्षिक योगदान की सराहना की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के संस्थापक श्री आनन्द प्रकाश तिवारी ने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्रों को विद्यालय की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment