Sat. Sep 26th, 2026

Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ के थाना कप्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रक ट्राला चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरजनपदीय संगठित गिरोह के 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी गया ट्राला, उसका इंजन और नम्बर प्लेट सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

घटना के अनुसार 21 मार्च 2026 को कंधरापुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने थाना कप्तानगंज में तहरीर देकर बताया कि 6 से 10 मार्च के बीच आजमगढ़-फैजाबाद रोड के जेहरापिपरी क्षेत्र से उनका 22 चक्का ट्रक ट्राला (UP53 ET 6227) चोरी हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर अन्य धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्तों की पहचान की।

22 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जौनपुर जनपद के जमुआई बाजार क्षेत्र में मुर्गी फार्म के पास से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित रूप से ट्रक ट्राला चोरी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज कुमार विश्वकर्मा, आर्यन विश्वकर्मा, मोहम्मद आमिर और आसिफ शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का ट्राला (12 चक्का), एक इंजन, एक अन्य ट्राला जिसमें चोरी के पहिए लगे थे तथा मूल नम्बर प्लेट बरामद की है।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जयप्रकाश, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़, उपनिरीक्षक अमन तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *