Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ के थाना अहरौला क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर हुई गंभीर मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की गई है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मामला 20 फरवरी 2026 का है, जब ग्राम अभयपुर निवासी अनिल कुमार यादव ने थाना अहरौला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रास्ते में पाइप लगाने/निकालने के विवाद को लेकर कई लोगों ने उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में धिराजी यादव समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। साथ ही आरोपियों द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 40/2026 धारा 109/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान अभियुक्त प्रदुम्न यादव फरार चल रहा था।

पुलिस ने 22 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्रदुम्न यादव को खजुरी से अभयपुर जाने वाले रास्ते की पुलिया के पास से दोपहर करीब 2:22 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक उमाकान्त शुक्ला और हेड कांस्टेबल सीताराम यादव शामिल रहे।

Leave a Comment