Sun. Sep 6th, 2026

Azamgarh News: कप्तानगंज में राधा फैमिली रेस्टोरेंट पर छापा, अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, होटल मालिक सहित 09 गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

Azamgarh News: कप्तानगंज में राधा फैमिली रेस्टोरेंट पर छापा, अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, होटल मालिक सहित 09 गिरफ्तारथाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महराजगंज रोड स्थित राधा फैमिली रेस्टोरेंट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान होटल मालिक सहित 05 युवक और 04 युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में 22 दिसंबर 2025 को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट पर दबिश दी। जांच में पाया गया कि होटल मालिक द्वारा अधिक आर्थिक लाभ के लिए अनैतिक देह व्यापार संचालित कराया जा रहा था। सभी आरोपियों को समय 15:30 बजे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रेस्टोरेंट मालिक सर्वेश कुमार मौर्या (28 वर्ष), निवासी ग्राम कबेलपुर कुम्हवट, थाना महराजगंज, आजमगढ़ शामिल है। अन्य 04 युवक थाना महराजगंज, कप्तानगंज, बिलरियागंज तथा थाना जैदपुर (जनपद अम्बेडकर नगर) क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि 04 युवतियां थाना महराजगंज, अहरौला एवं कप्तानगंज क्षेत्र की निवासी बताई गई हैं।

मौके से ₹1980 नकद, 05 मोबाइल फोन, 04 पैकेट कंडोम तथा 03 मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जिन्हें धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। इस संबंध में थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 420/25, धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जयप्रकाश, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़, उपनिरीक्षक अमन तिवारी, महिला उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता एवं महिला कांस्टेबल नीतू शुक्ला शामिल रहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *