Sun. Sep 6th, 2026

दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने धर दबोचा, मिशन शक्ति 5.0 के तहत बड़ी कार्रवाई

शेयर जरूर कीजिए.

आज़मगढ़। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना महिला थाना की टीम ने दुष्कर्म और मारपीट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का विवरण
थाना महिला थाना में दर्ज मु0अ0सं0 23/2025, धारा 376 व 323 भा.दं.वि. के तहत सुनील यादव पुत्र रामानन्द यादव निवासी ग्राम फुलेरा, थाना कंधरापुर, पर एक महिला का विवाह का झांसा देकर शोषण करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी कैसे हुई
दिनांक 24.11.2025 को थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती प्रज्ञा सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकली थीं। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम फुलेरा के चौता मोड़ के पास मौजूद है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुबह लगभग 11:30 बजे अभियुक्त को दबोच लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *