वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा कसने की मुहिम के तहत आजमगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया एवं गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ़ कुंटू सिंह, उसकी पत्नी बंदना सिंह, सहयोगी सुनील सिंह और नरेन्द्र सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
यह कार्रवाई थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पांडेय के प्रार्थना–पत्र के आधार पर की गई।
फर्जी दस्तावेज़ बनाकर विद्यालय प्रबंधन पर कब्ज़े की साज़िश
अभियुक्तों पर आरोप है कि उन्होंने श्रीकृष्ण पाठशाला (इंटर कॉलेज), आजमगढ़ की मैनेजिंग कमेटी पर अवैध कब्ज़ा करने के लिए फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज़ तैयार किए।
साथ ही, स्कूल प्रबंधन को धमकाने, फर्जी मुकदमों में फँसाने और आर्थिक–भौतिक लाभ हासिल करने की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे।
इसी आरोप में पूर्व में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 155/2023 दर्ज है, जिसकी विवेचना के बाद आरोप–पत्र कोर्ट में भेजा जा चुका है।
अभियुक्तों पर दर्ज मुकदमा
मु0अ0सं 601/2025
धारा 2(b)(i)/3(1) – उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986
थाना – कोतवाली, आजमगढ़
अभियुक्तों की सूची
- ध्रुव सिंह उर्फ़ कुंटू सिंह, निवासी – छपरा सुल्तानपुर, जीयनपुर, आजमगढ़
- बंदना सिंह, पत्नी ध्रुव सिंह
- सुनील कुमार सिंह, निवासी – ताहिरपुर, रौनापार
- नरेन्द्र कुमार सिंह, निवासी – धरौली, कप्तानगंज
कुंटू सिंह का आपराधिक इतिहास – 78 मुकदमे
कुख्यात गैंग लीडर कुंटू सिंह पर हत्या, लूट, गैंगस्टर, रंगदारी, फर्जीवाड़ा, शस्त्र अधिनियम, SC/ST एक्ट, गोंडा एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 78 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इनमें प्रमुख धाराएँ शामिल हैं—
- हत्या: 302
- हत्या का प्रयास: 307
- डकैती: 395, 397
- रंगदारी/386
- आर्म्स एक्ट
- गैंगस्टर एक्ट
- फर्जीवाड़ा (420/467/468/471)
- धमकी/504/506
- SC/ST एक्ट
- वसूली, गुंडा एक्ट, एनडीपीएस, CLA एक्ट आदि
कुंटू सिंह पर आजमगढ़, मऊ, जौनपुर और लखनऊ जैसे ज़िलों के थानों में भी गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
1. बंदना सिंह
फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी, धमकी, गैंगस्टर एक्ट एवं कोर्ट से गैरहाज़िरी जैसे 8 मुकदमे दर्ज।
2. सुनील सिंह
एनडीपीएस, गुंडा एक्ट, फर्जीवाड़ा, मारपीट तथा हाल ही में दर्ज गैंगस्टर एक्ट सहित 7 मुकदमे दर्ज।
3. नरेन्द्र कुमार सिंह
फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी, धमकी और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मुकदमे।आजमगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय संगठित अपराध सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार हुआ है।
गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद अब अभियुक्तों की संपत्ति जब्ती, गैंग की आर्थिक गतिविधि पर रोक और आगे कठोर कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है