Wed. Sep 30th, 2026

आजमगढ़: नये कानूनों के प्रति आमजन को किया गया जागरूक

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में थाना फूलपुर क्षेत्र में नये कानूनों के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को हाल ही में लागू हुए नये आपराधिक कानूनों की जानकारी देना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा 01 जुलाई 2024 से प्रभावी हुए तीन नये कानूनों —
• भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023
• भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023
• भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023
— के मुख्य प्रावधानों और उनके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि ये नये कानून न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और पीड़ित केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी निजामाबाद, क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरन पाल सिंह, थानाध्यक्ष फूलपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे नये कानूनों की जानकारी प्राप्त करें, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार ने बताया कि ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम जनपद के सभी थानों पर निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिक नये कानूनों की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें और कानून के प्रति उत्तरदायी समाज का निर्माण हो सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *