Thu. Oct 1st, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन हेतु आजमगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान (फेज–5.0) के तहत जनपद आजमगढ़ में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह अभियान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 20 सितम्बर 2025 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शुभारम्भ किया गया था। इसी क्रम में 06 अक्टूबर 2025 को जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों का संचालन श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, श्रीमान् पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन एवं पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में कई जनजागरूकता गतिविधियाँ संपन्न हुईं।

मुख्य गतिविधियाँ:

1. महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा चौपाल कार्यक्रम:
जनपद के विभिन्न मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और पंचायत भवनों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों (1090, 112, 181, 1930 आदि) की जानकारी दी।
फुट पेट्रोलिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने स्थानीय महिलाओं से संवाद कर आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

2. एण्टी रोमियो टीम द्वारा सघन चेकिंग:
जनपद के चिन्हित हॉट-स्पॉट स्थलों पर एण्टी रोमियो टीमों द्वारा सघन चेकिंग और सतर्क निगरानी की गई। इस पहल से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

यह अभियान महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। मिशन शक्ति के माध्यम से न केवल सुरक्षा बल्कि कानूनी जागरूकता और सरकारी संसाधनों के प्रति विश्वास को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *