Thu. Sep 24th, 2026

सहारनपुर:एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल

शेयर जरूर कीजिए.

सहारनपुर: जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को बाइक लूटकर फरार बदमाशों की सूचना मिली थी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक लाख रुपये का इनामी बदमाश इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घायल बदमाश की पहचान इमरान, निवासी सोंटापुर रसूलपुर, जिला शामली के रूप में हुई है। इमरान पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में डकैती, लूट और गैंगस्टर के करीब 13 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

मुठभेड़ में गागलहेड़ी थाना प्रभारी भी घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *