Sat. Sep 26th, 2026

आजमगढ़:मुबारकपुर की बेटी ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती में गौरव।

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़:मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव की बेटी प्रीति यादव ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन कर इतिहास रच दिया। ग्रीस की राजधानी एथेंस में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने देश का नेतृत्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

भारत लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर और फिर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रीति यादव का ज़ोरदार स्वागत किया गया। स्टेशन से ढकवा गांव तक शाहगढ़, सठियांव, मुबारकपुर और बम्हौर में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम हुए।

इस चैंपियनशिप में भारत ने ब्राजील, किर्गिस्तान और UWW (कॉर्सियर-सुर-वेवे) टीम को पराजित किया, हालांकि अमेरिका से मुकाबले में हार मिली। फिर भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा।

प्रीति यादव आजमगढ़ जनपद की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया और जीत दिलाई।

स्वागत कार्यक्रम में कुश्ती संघ जिला अध्यक्ष तहसीलदार यादव, महासचिव अवधेश यादव, उपाध्यक्ष श्यामनरायण यादव, गुरु सुरेश यादव, ओमप्रकाश आज़ाद, बाबूलाल यादव, हेमलता मौर्य, पूजा मद्धेशिया, सूर्यप्रकाश यादव, महेंद्र यादव, अनिल यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाना प्रभारी अभय कुमार राय ने भी प्रीति यादव को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और देश का मान बढ़ाने पर उन्हें बधाई दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *