Sat. Sep 26th, 2026

थाना मुबारकपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़, 19 जुलाई 2025: मुबारकपुर थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समसुद्दीन पुत्र मोहम्मद अकरम, निवासी भटपुरवा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि उ0नि0 मुरारी मिश्र अपनी टीम के साथ सुबह करीब 06:26 बजे जामियाबाद मोड़ से मदरसा वाली रोड पर चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध युवक को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 313/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

  • उ0नि0 मुरारी मिश्र, थाना मुबारकपुर
  • कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव
  • कांस्टेबल कलामुद्दीन अंसारी

मुबारकपुर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *