कन्धरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उ0नि0 प्रशान्त सिंह अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चेवता मोड़ के पास से समय करीब 2:20 बजे एक युवक को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कलीम पुत्र मारूल निवासी विशौली, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है।
अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। इस संबंध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 228/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपराधी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें उस पर कोतवाली क्षेत्र में मु0अ0सं0 228/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा कन्धरापुर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
- उ0नि0 प्रशान्त सिंह
- हे0का0 भानु यादव
- हे0का0 कौशलेष
- का0 जितेन्द्र सिंह
- का0 अजय कुमार यादव


- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
