Thu. Oct 1st, 2026

मिशन शक्ति फेज-5.0: आजमगढ़ पुलिस ने महिला सशक्तिकरण हेतु चलाया जागरूकता अभियान

शेयर जरूर कीजिए.

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत आजमगढ़ जनपद में महिला सशक्तिकरण और कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चौपालों और “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और छात्राओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह और महिला गरिमा से जुड़े अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही, महिला हिंसा और आपातकालीन परिस्थितियों में मदद हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई:

  • वीमेन पावर लाइन – 1090
  • पुलिस आपात सेवा – 112
  • सीएम हेल्पलाइन – 1076
  • चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
  • वन स्टॉप सेंटर – 181
  • साइबर हेल्पलाइन – 1930
  • स्वास्थ्य सेवा – 102
  • एम्बुलेंस सेवा – 108

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाना हेल्प डेस्क, तथा राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया.इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *