आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ की धरती एक बार फिर गौरव से अभिभूत हो उठी है। ढकवा गांव, पोस्ट-मुबारकपुर की रहने वाली प्रीति यादव ने अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।
प्रीति का चयन 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसमें वह 40 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए अखाड़े में उतरेंगी।
प्रीति यादव, जो मुन्ना यादव की पुत्री हैं, ने अपनी कुश्ती की शुरुआत नीबी गांव के अखाड़े से की थी। वर्तमान में वह वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में शिक्षा एवं कुश्ती प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम रहा कि 7 जुलाई 2025 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित U17 भारतीय महिला कुश्ती टीम के चयन ट्रायल में उन्होंने 40 किलो भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रीति को बधाई देते हुए कहा, “प्रीति का चयन आजमगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत ही नहीं, बल्कि आजमगढ़ का नाम भी रोशन करेंगी।”
इस गौरवपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव, आनंद देव उपाध्याय, शंभू नाथ यादव, जय प्रकाश यादव, लालचंद यादव, ज्ञान शंकर पहलवान, कोमल पहलवान, राम अवध यादव, राधा मोहन गोयल, भईया लाल, सुरेश यादव, बुझारत यादव, जोगेंद्र यादव, युगांत उपाध्याय, रामवृक्ष यादव, गोविंद यादव, दीपक सिंह एवं जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रवीण कुमार ने प्रीति को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।आजमगढ़वासियों को उम्मीद है कि प्रीति विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश को गौरवान्वित करेंगी।



- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद