मेंहनगर थाना पुलिस ने एक गैरइरादतन हत्या के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई दिनांक 08 जून को जिगनी बाजार में हुई मारपीट की घटना के संबंध में की गई, जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।
दिनांक 08 जून 2025 को वादी ज्ञानेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भरथीपुर थाना तरवा अपने भांजे अमित सिंह उर्फ सोनू सिंह, संगम सिंह व शिल्पा सिंह के साथ जिगनी बाजार में स्थित एक मिठाई की दुकान पर नाश्ता करने गए थे। इस दौरान दुकान मालिक अमन यादव व उसके भाई पवन यादव से खाने के सामान को लेकर विवाद हो गया।
वादी के अनुसार, कहासुनी के बाद अमन यादव व पवन यादव ने अपने पिता रविन्द्र यादव के ललकारने पर लकड़ी के चैला व लोहे के छनौटा से हमला कर दिया, जिससे अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीजीआई चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया था, जहाँ 09 जून को उसकी मृत्यु हो गई।
इस घटना के संबंध में थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0 294/2025 धारा 105/115(2) बीएनएस के तहत अभियुक्त अमन यादव, पवन यादव एवं रविन्द्र यादव के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 10 जून 2025 को उपनिरीक्षक रंजय कुमार सिंह व टीम द्वारा वांछित अभियुक्त
- रविन्द्र पुत्र सतिराम
- पवन यादव पुत्र रविन्द्र यादव
— दोनों निवासी जिगनी, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ को सुबह 10:30 बजे जिगनी बाजार से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
- व0उनि0 रंजय कुमार सिंह, थाना मेहनगर
- का0 विकास यादव, थाना मेहनगर
- का0 आदित्य पाण्डेय, थाना मेहनगर



- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद