आजमगढ़:थाना फूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विद्यालय में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के ₹8,400 नगद, एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
दिनांक 11 जनवरी 2025 की रात को अज्ञात चोरों ने चक चरहा गांव स्थित एक विद्यालय में सेंध लगाई थी। चोरों ने विद्यालय की छत के रास्ते दाखिल होकर साइंस लैब, फिजिक्स लैब, केमेस्ट्री लैब, बायोलॉजी लैब एवं कमरा नंबर 13, 14 के ताले तोड़कर ऊषा कंपनी के कुल 45 सीलिंग फैन चोरी कर लिए थे। इस संबंध में पीड़ित रमेश यादव की तहरीर पर थाना फूलपुर में मुकदमा संख्या 35/2025, धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
7 जून 2025 को उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर जोखुगंज तिराहा से करीब 200 मीटर पहले विद्युत डबल पोल के पास घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
- शादाब पुत्र मसरुर, निवासी ग्राम धन्नीपुर बहाव, थाना फूलपुर, आजमगढ़
- विजय पाण्डेय पुत्र जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, निवासी ग्राम गहनी जगदीशपुर, थाना निजामाबाद, आजमगढ़
- अम्बेडकर पुत्र महेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम धन्नीपुर बहाव, थाना फूलपुर, आजमगढ़
इन अभियुक्तों के पास से ₹8,400 नगद, एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
- मुकदमा संख्या: 286/2025
- धाराएं: 305/331(4)/317(2) बीएनएस एवं 3/25 शस्त्र अधिनियम
- थाना: फूलपुर, जनपद आजमगढ़
शादाब पुत्र मसरुर एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध 15 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, बलवा, एससी/एसटी एक्ट, चोरी, गुंडा एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।
- उ0नि0 ओमप्रकाश यादव
- हे0का0 अवधेश कुमार यादव
- का0 आलोक सिंह
- का0 शिवपाल सिंह
- का0 ददन गोड़
फूलपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम जनमानस में विश्वास बढ़ा है। पुलिस टीम को इस सफल अनावरण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना प्राप्त हो रही है।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार