Sun. Sep 27th, 2026

आजमगढ़ – ग्राम बम्हौर की घटना में महिलाओं का वीडियो बनाने और मारपीट करने वाले 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,

oplus_0
शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़:थाना मुबारकपुर अंतर्गत ग्राम बम्हौर में एक विवाह समारोह के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी, वीडियो बनाना और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।

घटना का विवरण:

दिनांक 03 जून 2025 को ग्राम बम्हौर निवासी संदीप कन्नौजिया पुत्र महेन्द्र कन्नौजिया ने थाना मुबारकपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्रामवासी राकेश के विवाह में लावा परछन की रस्म के लिए महिलाएं पोखरे की ओर जा रही थीं, तभी दूसरे समुदाय के कई युवक — अबुजैद, रहमान, वकाश, वसीम, आलिम, जुबैद, वकार, एहतेशाम, अरबाज, अरमान समेत अन्य — महिलाओं और लड़कियों का वीडियो बनाने लगे और आपत्तिजनक टिप्पणी कर छेड़खानी करने लगे।जब परिजन और महिलाएं इसका विरोध करने लगे तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी।इस मामले में थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0 228/2025 के तहत BNS की धाराओं 3(5), 115(2), 352, 351(3), 109, 110, 125, 61(2)74, 61(2) के साथ-साथ SC-ST एक्ट की धाराएं 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर को सौंपी गई थी।

दिनांक 04 जून 2025 को प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार मय टीम ग्राम बम्हौर में तलाशी में लगे थे कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने ग्राम बम्हौर से तीन व्यक्तियों को समय लगभग 12:20 बजे गिरफ्तार किया, जिनमें दो नामजद अभियुक्त व एक किशोर शामिल है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. वसीम पुत्र शमीम, उम्र 26 वर्ष
  2. मोहम्मद मोअज्जम पुत्र अब्दुल कयूम, उम्र 25 वर्ष
  3. एक किशोर अपचारी (नाम गोपनीय)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • SHO निहार नन्दन कुमार
  • हे0का0 जयराम
  • का0 विवेक कुमार
  • का0 मदन शर्मा
  • म0का0 मनीषा भारती
    (थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़)

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा शेष फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *