थाना मुबारकपुर क्षेत्र में एक पारिवारिक जमीन विवाद के चलते हुई गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, वादिनी श्रीमती रंजना देवी पत्नी स्वर्गीय पवन आत्मा, निवासी ग्राम मोईनाबाद थाना मुबारकपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 मई 2025 को उनके पति पवन आत्मा पर उनके ही बड़े भाई संतोष कुमार ने जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी के दौरान ईंट से वार कर दिया और उन्हें धक्का दे दिया। इस हमले में पवन आत्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0 222/2025 अंतर्गत धारा 105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव को सौंपी गई थी।
गिरफ्तारी की कार्रवाई के तहत आज दिनांक 2 जून 2025 को करीब 17:15 बजे व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह पुलिस टीम के साथ देवकली तारन मोड़ से आरोपी संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय शिवचन्द्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- नाम: संतोष कुमार
- पिता का नाम: स्व. शिवचन्द्र राम
- निवासी: ग्राम मोईनाबाद, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
मुबारकपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।


- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद