आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के चर्चित ग्राम प्रधान गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम रानीपुर के प्रधान प्रकाश यादव पर जानलेवा हमले में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
दिनांक 27 मई 2025 की रात लगभग 8 बजे, ग्राम रानीपुर के प्रधान प्रकाश यादव अपने घर से राजेश यादव के खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान ग्राम चुनहटा के सुशील यादव, दुबई यादव, पप्पू यादव, प्रवीण यादव, प्रियांशु यादव और तीन अज्ञात लोग, अवैध असलहों से लैस होकर पहले से ही घात लगाए बैठे थे।
जैसे ही प्रकाश यादव अकेले दिखे, हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से तीन गोलियां दागीं, जिससे उन्हें पेट और जांघ में गंभीर चोटें आईं। फिलहाल उनका इलाज वाराणसी में जारी है। हमले के बाद आरोपियों ने प्रधान के परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के पिता राजबली यादव की तहरीर पर दिनांक 28 मई 2025 को थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0 193/2025, धारा 109, 351(2), 3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक शमशाद खां द्वारा विवेचना शुरू की गई।
दिनांक 31 मई 2025 को थाना अध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर शेरपुर तिराहा के पास से दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- पप्पू यादव पुत्र कनाई लाल उर्फ रामअवध यादव (उम्र 44 वर्ष)
- दुबई यादव पुत्र कनाई लाल उर्फ रामअवध यादव (उम्र 37 वर्ष)
दोनों निवासी – ग्राम चुनहटा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
- मु0अ0सं0 193/2025
धारा 109, 351(2), 3(5) BNS
थाना – निजामाबाद, जनपद – आजमगढ़ - मु0अ0सं0 76/2012, धारा 307, 323, 504, 506 IPC, थाना निजामाबाद
- वर्तमान मुकदमा: मु0अ0सं0 193/2025 BNS
थाना पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस हमले से इलाके में सनसनी फैल गई थी, लेकिन दो आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस को राहत मिली है।



- Azamgarh News: ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता, 23 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास
- Azamgarh News : सरायमीर थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति में बड़ी कामयाबी, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना
- ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जहरीली शराब विक्रय के मामले में आरोपी को सजा
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में बड़ी सफलता, जहरीली शराब विक्रेता को कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माना