आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा-निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा “पुलिस पाठशाला” एवं “चौपाल” के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान में महिलाओं एवं छात्राओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले प्रमुख अपराधों की पहचान व उनसे बचाव के उपायों को भी समझाया गया।
महिला हिंसा से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु उपस्थित जनसमूह को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी दी गई:
- वीमेन पावर लाइन – 1090
- पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
- सीएम हेल्पलाइन नंबर – 1076
- चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
- वन स्टॉप सेंटर – 181
- साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930
- स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102
- एम्बुलेंस सेवा – 108
- जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाना हेल्प डेस्क, एवं राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग से संपर्क की प्रक्रिया
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति के इस चरण के माध्यम से पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें कानूनी सुरक्षा साधनों की जानकारी देने का सफल प्रयास किया गया।
जनपद आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेज-5.0 पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ संचालित किया जा रहा है, ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर व सुरक्षित समाज प्रदान किया जा सके।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार